झारखण्ड : सीएम हेमंत सोरेन के उस बयान पर बाबूलाल मरांडी ने पलटवार कर दिया है जिसमें सीएम ने कोर्ट कचहरी के नाम पर चंदा इकट्ठा करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था. भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा, ”बताइए! जो व्यक्ति झारखंड को लूटकर अपने वकीलों की फीस भर रहा हो, वह चंदा कर के इन्साफ मांगने वाले गरीब छात्रों का मज़ाक बना रहा है। हेमंत सोरेन जी अपने गिरेबां में झांकिए और यदि हिम्मत है तो बताइए कि भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने से बचने के लिए आपने रांची से लेकर दिल्ली तक वकीलों की फौज खड़ा करने में कितने करोड़ रुपए खर्च किए हैं।हेमंत सोरेन जी, गरीब छात्र आपकी तरह सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए, इसलिए वे चंदा और QR कोड का सहारा ले रहे हैं।और हाँ, आपने बिल्कुल सही कहा कि चोर पुलिस से एक कदम आगे भागता है, इसलिए आप भी दिल्ली से चप्पल छोड़कर भाग खड़े हुए थे। आपने यह भी बिल्कुल सही कहा कि चोर तकनीक का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, इसलिए जांच एजेंसी के समक्ष आपने भी अपने फोन की जांच कराने से मना कर दिया था।”




