CM Hemant Soren paid tributes at Ulihatu, the birthplace of Lord Birsa Munda and at his tomb in Ranchi
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल और बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्रद्धा सुमन अर्पित कर धरती आबा को नमन किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पावन जन्मस्थली उलिहातु में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही उलिहातु में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की।

आज मुख्यमंत्री राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से प्रस्थान के समय उनका स्वागत भी करने पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल रमेश बैस जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।
CM Hemant Soren paid tributes at Ulihatu, the birthplace of Lord Birsa Munda and at his tomb in Ranchi



