बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर हेमंत सरकार , छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं

0

Hemant government serious about children’s education, no compromise with future of students

हेमंत सरकार छात्रों के भविष्य के साथ अब कोई समझौता करने को तैयार नहीं है , शिक्षक अब अगर स्कूल से अनुपस्थित हुए तो उस दिन का वेतन भी काट लिया जायेगा I राज्य में अब सरकारी स्कूलों में शिक्षको को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है , स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस मामले में सभी जिलों को पत्र भी भेज दिया है I साल के शुरुआत जनवरी से सभी शिक्षकों को ई विद्यावाहिनी में अपनी अपस्थिति बनानी होगी ओर जिस दिन उपस्थिति दर्ज नहीं होगी उस दिन का वेतन भी काट लिया जायेगा , साथ ही अनुशासनिक कार्रवाई भी की जायेगी I आपको बता दे कि राज्य बीस हजार से ज्यादा शिक्षक ई विद्यावाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाते है बिना कारण बताए कई शिक्षक कक्षा में नही आते है कई दिनों तक गायब रहते है I

शिक्षको की प्रतिनियुक्ति होगी रद्द

सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों एवं शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्त शिक्षको को जल्द समाप्त किया जाए , सरकार ने यह माना है कि इससे छात्रों के पठन पाठन प्रभावित होती है और इससे छात्रों का समय पर सिलेबस खत्म नहीं हो पाता , छात्र कुछ सीख नहीं पाते है I

Hemant government serious about children’s education, no compromise with future of students

इसे भी पढ़े : अस्पताल में बिजली जाने से चार नवजातों की मौत

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here