छत्तीसगढ़: अस्पताल में बिजली जाने से चार नवजातों की मौत

0

Chhattisgarh: Four newborns died due to electrocution in the hospital

छत्तीसगढ़: रविवार रात करीब 11 बजे अचानक बिजली चली जाने से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) वार्ड में भर्ती चार नवजातों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे बाद जब बिजली आई तो देखा गया कि चार नवजातों की मौत हो चुकी थी। नवजातों की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में हंगामा मच गया है। घटना के बाद नवजात के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर जिले के कलेक्टर, एसपी, निगम आयुक्त, एसडीएम, सीएमएचओ, अस्पताल अधीक्षक, विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा एसएनसीयू का निरीक्षण कर घटना का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी हालत गंभीर थी। वहीँ बच्चों के परिजनों ने का कहना है कि बिजली जाने के बाद वार्मर ने काम करना बंद कर दिया था।

Chhattisgarh: Four newborns died due to electrocution in the hospital

इसे भी पढ़े : रघुबर दास के बाद अब बीजेपी विधायक ढ़ुलू महतो ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here