नेपाल में लोगों सहित लापता हो गया हेलीकॉप्टर , बरामद किए गए शव

0

नेपाल में 6 लोगों सहित एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है।सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, “हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था और सुबह करीब 10 बजे नियंत्रण टावर से उसका संपर्क टूट गया।”कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10:12 बजे (स्थानीय समय) पर रडार से उतर गया। लापता हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक सवार थे।नेपाल पुलिस ने कहा खोजी दल को लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, पांच शव बरामद हुए हैं। कोशी प्रांत पुलिस के DIG राजेशनाथ बस्तोला ने ANI को बताया, “हेलीकॉप्टर लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका -2 की सीमा पर पाया गया है जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है।”पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर पहाड की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है।DIG राजेशनाथ बस्तोला ने कहा, “बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here