आज सुबह 10 बजे गोड्डा का तापमान 44.1 डिग्री, तो जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का 43.4 डिग्री सेल्सियस था।इस तपती गर्मी तथा लू के थपेड़ों के बीच कई समाजसेवी संस्थाओं एवं जन-प्रतिनिधियों ने प्रशासन से स्कूलों को मानसून आने तक, बंद रखने की माँग की है। झारखंड में 15-20 जून तक मानसून के आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अभिषेक आनंद ने बताया कि केरल में मानसून एक हफ्ते की देरी के बाद पहुंचा है. इससे मानसून को झारखंड पहुंचने में 10-12 दिन लग सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 8, 9 और 10 जून को मौसम शुष्क रहेगा और लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा. 11-12 जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 11 जून को संथाल परगना के साथ राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की संभावना है. 12 तारीख को संथाल परगना, कोल्हान और मध्य झारखंड में बारिश की संभावना है।लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए झारखंड में मानसून के आगमन का इंतजार करना होगा.



