Ranchi : बरियातु में सेना के कब्जे वाली जमीन मामले में आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने छवि रंजन की याचिका पर ED से जवाब मांगा है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से पूछा ”क्या अभी इस केस में जांच जारी है”.कोर्ट ने मौखिक रूप से निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर जांच जारी है तो इसे जल्द पूरा किया जाए.मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को निर्धारित की गई है .बता दें, निलंबित आईएएस और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है.उनकी ओर से आज अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अभिषेक सिहं और अभिषेक चौधरी ने बहस की.



