हजारीबाग को अक्टूबर तक मिल जाएगा राज्य स्तरीय क्रिकेट स्टेडियम

0

अब हजारीबाग का वेल्स क्रिकेट मैदान भी अब बोर्ड मैच कराने के लिए उपलब्ध होगा. जिले में क्रिकेट के खिलाड़ियों को जल्द ही राज्य स्तरीय क्रिकेट ग्राउंड उपलब्ध होगा. हजारीबाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने इस दिशा में ठोस पहल किया है. पवेलियन, फ्लडलाइट, टर्फ विकेट के बाद पूरे ग्राउंड में क्रिकेट के लिए उपयुक्त घास लगाया जा रहा है.जिले में क्रिकेट खेलने के लिए वेल्स ग्राउंड का निर्माण पूर्व में ही किया गया था यह मैदान अंतर्राष्ट्रीय लेवल ट्रेनिंग के लिए अनुकूल नहीं था. इसी कारण से वेल्स ग्राउंड का पुनः निर्माण कराया जा रहा है मैदान में घास लगाए जा रहे हैं पवेलियन का निर्माण कराया जा रहा है रात्रि में मैच आयोजन करने के लिए इसमें लाइट लगाई जा रही है. यह ग्राउंड राज्य स्तरीय क्रिक्रेट टूर्नामेंट के लिए अनुकुल होगा.HDCA अध्यक्ष सह विधायक मनीष जायसवाल की पहल से 3 साल पहले 26 लाख रुपए की लागत से मैदान का समतलीकरण और मिट्टी भराई का कार्य पूर्ण हुए थे. इसके पश्चात भवन निर्माण विभाग की ओर से करीब 1.53 करोड़ की लागत से चार फ्लड लाइट लगाए गए है.बीते 3 सालों के बीच वेल्स क्रिकेट मैदान पर विभिन्न मदो को लेकर अबतक करीब 4 करोड़ रुपए खर्च किया जा चूका है. 1 करोड़ 10 लाख के लागत से पवेलियन का निर्माण किया जा रहा है. हजारीबाग क्रिक्रेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह का कहना है कि उम्मीद है की काम अक्टूबर तक ये हो जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here