हजारीबाग : करीब ₹25 लाख के साथ पुलिस ने 3 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार

0

हजारीबाग : एसपी मनोज चौथे के निर्देश पर बरही पुलिस ने जेल के नजदीक चकराटांड से कार में सवार 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनसे 5 kg अफीम बरामद किया,जिसकी कीमत करीब ₹25 लाख है. गिरफ्तार आरोपीयों में चतरा के बुलन्द अख्तर, लातेहार के मुकेश प्रसाद और हजारीबाग के मो.जमील शामिल है.बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया है. आरोपीयों के पास अफीम के अलावा एक ब्रेजा गाडी (JH01D3907) सहित अन्य समान बरामद किया गया है. इस संदर्भ में बरही थाना में काण्ड सं.477/23 दर्ज कर आरोपीयों को जेल भेज दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here