हजारीबाग : कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में आयोजित इलेक्शन फूड फेस्टिवल का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के.रवि कुमार, डीईओ-उपायुक्त संग अन्य ने दीप प्रज्वलित कर डीसी नैंसी सहाय ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान हो इस हेतु आयोजित इलेक्शन फूड फेस्टिवल में उपस्थित गायिका शालिनी दुबे ने हजारीबाग निवासियों से की वोट करने की अपील की।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित हुए इलेक्शन फूड फेस्टिवल में चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।



