हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने शनिवार को मतदाताओं से अपील करते हुए कहा ”आप सभी मतदाता से यह अपील है कि आप अपना नाम मतदान केंद्र में जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाइन Voter Helpline App या वोटर्स ServicePortal (voters.eci.gov.in) के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो लेंगे कि आपके नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है।यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, अथवा कोई त्रुटि है, तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन संबंधित बीएलओ अभियान दिवस को अपने मतदान केंद्र पर प्रपत्र 6,7 एवं 8 के साथ उपस्थित होंगे।सभी सदस्यों से अपील है कि आप मतदाता सूची अथवा ऑनलाइन नाम जांच करने के उपरांत संतुष्ट होने पर मतदाता सूची/ Voter Information Slip,की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Facebook/Twitter/Instagram आदि पर हैशटैग#IamVerifiedVoter का उपयोग करते हुए पोस्ट किया जाय।”



