हजारीबाग:आज टाटीझरिया प्रखंड का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र तथा बागवानी योजना का डीसी ने निरीक्षण किया।इस मौके पर डीसी ने टाटीझरिया स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक, ओपीडी संचालन की स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया। साथ हीं मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।निरीक्षण के क्रम में बुनियाद जरुरतों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ हीं योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।




