हजारीबाग: स्कूलों व कालेजों में भी डीसी ने अनीमिया के जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया

0
DC hazaribagh

हजारीबाग : समाहरणालय सभागार में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित अभियानों सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के संबंध में चर्चा की गई।इस दौरान सिकल सेल एनेमिया के तहत 19 से 21 जून 2024 तक चले अनीमिया के जांच अभियान की स्थिति से डीसी नैंसी सहाय अवगत हुई।मौके पर सभी प्रखंडों में चलाए गए अनीमिया जांच शिविर के माध्यम से 57070 जाँच सैंपल एकत्रित किए गए है। इस जांच अभियान को स्कूलों व कालेजों में भी चलाने का निर्देश दिया।ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आज गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीसी ने इस दौरान सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों को कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए आवास निर्माण को पहली क़िस्त की राशि अविलंब जारी करने का निर्देश दिया।तथा लाभुकों की चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरते जाने को कहा। जिन्हें अबुआ आवास आवंटित हो चुका है और उनके पहला चरण का कार्य संतोषजनक है,तो उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि जारी करने का निर्देश दिया।ज़िला में राज्य, केंद्र प्रायोजित योजनाओं सहित डीएमएफटी से स्वीकृत योजनाओं से आधारभूत संरचना निर्माण कार्य की समीक्षा आज समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई।इस दौरान डीसी ने योजनाओं को समय पर पूरा करने, डीएमएफटी अथवा जिला स्तर पर स्वीकृत योजना को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने सहित कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता मानकों का पालन करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here