हजारीबाग : झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई बिरहोर जनजाति की दो बालिकाओं किरण कुमारी और चानवा को डीसी ने आज अपने कार्यालय वेश्म में शॉल एवं पुस्तक भरा बैग देकर सम्मानित किया।जिले में पहली बार बिरहोर समुदाय की दो बेटियों ने मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की है,यह अपने समुदाय की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जानी जाएगी। डीसी ने मौके पर दोनों बच्चियों को इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




