हजारीबाग: विगत दिनों हजारीबाग लोकसभा के केरेडारी में वर्षों से लगे भगवा झंडे के पास इस्लामिक झंडा लगाने को लेकर मुहर्रम जुलूस के दौरान बढ़े विवाद के पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रौशन लाल चौधरी जो इस तनाव का समाधान निकालने हेतु जा रहे थे उन्हें हेमंत सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा हिरासत में ले लिया गया.जिसे भाजपा ने समुदाय विशेष के तालिबानी मनोबल को बढ़ावा देने वाला बताया है।
भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार को निशाना बनाया ”हजारीबाग के बेलतू में मुहर्रम के अवसर पर एक समुदाय विशेष द्वारा धार्मिक झंडा लगाकर विधि व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। स्थिति का जायजा लेने जा रहे हजारीबाग के भाजपा सांसद श्री @Manishjhzb जी एवं बड़कागांव के विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी को हिरासत में लेना राज्य सरकार की तुष्टिकरण की मानसिकता को उजागर करता है।सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते एक समुदाय विशेष को कानून हाथ में लेने की छूट दी जा रही है। राज्य सरकार जनप्रतिनिधियों को अविलंब रिहा करे और सामाजिक सौहार्द को भंग करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।”
स्पष्ट करते हुए मनीष जायसवाल ने की प्रशासन से मांग :
- प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि बदले की भावना से कोई भी कार्रवाई न हो
- किसी की दुकान न तोड़ी जाए
- जो झंडा लगाया गया है उसे तुरंत हटाया जाए
- क्षेत्र में विधि-व्यवस्था स्थापित की जाए।




