हजारीबाग: मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक संपन्न,MLA अम्बा प्रसाद और डीसी की मौजूदगी में महत्वपूर्ण योजनाओं का हुआ उद्घाट्न

0

हजारीबाग प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला 20 सूत्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग,झारखंड सरकार की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिले में संचालित सभी विभागों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिले में चलाये जा रहे विकास योजनाओं में पारदर्शिता के साथ ससमय कार्य पूर्ण करने सहित कई अहम दिशा निर्देश दिए।इस मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों एवं जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करने तथा अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय कर विभागीय कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान कल्याणकारी योजनाओं के लाभूकों के बीच परिसम्पत्तियों/चेक का वितरण भी किया गया।हजारीबाग जिला समाहरणालय में मंत्री सत्यानंद भोक्ता की अध्यक्षता में 20 सूत्री की बैठक के उपरांत चयनित लाभुकों के बीच आवास, पेंशन, राशनकार्ड, सावित्री बाई फुले छात्रवृत्ति योजना आदि स्वीकृति पत्र प्रदान किया और जिले में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन किया।बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और विकास प्रस्तावों को रखा। मौके पर हजारीबाग डीसी और अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here