गुमला : भरता-नेपाल पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगता में गुमला के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। पैरा थ्रोबॉल में गुमला की ख़िलाड़ी अंसुता टोप्पो एवं JSLPS के कामडारा BPM पवन लकड़ा ने प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक दिलाकर नया कीर्तिमान हासिल किया।जिले में आगमन पर डीसी ने मंगलवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं भविष्य में जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। डीसी ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी भी उपलब्ध कराने की बात कही है।



