गुमला : मुठभेड़ में 6 लाख के इनामी नक्सली लाजिम अंसारी ढेर, पुलिस के साथ NIA को भी थी तलाश ,मवेशी व्यापारी से बन गया था नक्सली कमांडर

0

गुमला:झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुमला पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबालों की नक्सलियों के साथ एक मुठभेड़ में 6 लाख के इनामी नक्सली सब जोनल कमांडर रहे लाजिम अंसारी को ढेर कर दिया गया है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. लाजिम को एनआईए भी तलाश रही थी. एनआईए द्वारा उसपर 1 लाख रुपयों का इनाम घोषित रखा गया था. जबकि झारखंड पुलिस ने 5 लाख के इनाम का ऐलान किया था। लाजिम अंसारी पर झारखंड के कई जिलों में 50 से ज्यादा मामले में दर्ज हैं. जानकारी के मुताबिक़ वह पहले अपने गांव में मवेशियों की खरीद बिक्री का काम करता था.लेकिन कुछ लोगों द्वारा मवेशी चोरी के आरोप में उसे प्रताड़ित किए जाने पर नाराज होकर नक्सली संगठनों में जुड़ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here