गुमला : झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने मनरेगा के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) हरीश प्रजापति (हरीश बाबू) को 6,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।BPO हरीश प्रजापति ने मनरेगा योजना के तहत बनाए जा रहे एक तालाब के जियो टैग (Geo-tagging) करने के एवज में कुल 10,000 रुपये की घूस मांगी थी।लाभुक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत ACB से कर दी. शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और पहली किस्त के रूप में 6,000 रुपये लेते हुए बीपीओ को रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें आगे की पूछताछ और कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।




