उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक गुमला ने राज्यपाल के घाघरा स्थित बद्री में 17 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का निरीक्षण किया और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, पार्किंग सहित कहीं बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। बता दें कि आगामी 17 नवम्बर को घाघरा के बदरी में आयोजित स्व. कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। इस निमित अन्य आधा दर्जन से अधिक विशिष्ट अतिथियों के स्थान ग्रहण सहित अन्य निर्देश आयोजन समिति को ग्राफ बनाकर निर्देशित किया गया है। इतना ही नही राज्यपाल के आगमन की समय सारिणी आदि तय कर समिति को कार्यक्रम की जानकारी मुहैया करा दी गयी है।



