Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी को बनाया अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार

0

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के लिए इसुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में इसुदान गढवी का जन्म हुआ है। गढवी का राजनीतिक करियर 14 जून 2021 को शुरू हुआ था इससे पूर्व वे एक पत्रकार थे।पार्टी शनिवार से रोड शो करना शुरू करेगी जिसमें केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ चलेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here