अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा से वापस लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला,पीएम मोदी ने कहा ”गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर”

0
Captain Shubhanshu Shukla

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रहने के बाद धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं. भारत की आकांक्षाओं के साथ अंतरिक्ष की ऐतिहासिक यात्रा से वापस लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का पीएम मोदी ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा ”मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान – की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here