शुभांशु शुक्ला को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

0
Group Captain Shubhanshu Shukla

झारखंड:Axiom-4 मिशन के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज 25 जून 2025 को NASA के SpaceX Falcon 9 रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो चुके हैं।झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा”आज पूरा देश गौरवांवित है.4 दशक के बाद इतिहास दोहराया गया है।Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के लिए देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जांबाज ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बहुत-बहुत बधाई और जोहार।”1984 में राकेश शर्मा के बाद पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष अभियान पर रवाना हुआ है. बुधवार 25 जून को शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से ड्रैगन अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गए.यह 14 दिनों का अभियान है जिसमें ये अंतरिक्ष यात्री 60 प्रयोग करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here