Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF कैंप परिसर, सेक्टर-2, धुर्वा में चाईबासा में सर्च अभियान के दौरान शहीद होने वाले सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के शहीद जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। मौके पर राज्यपाल और सीएम ने परमात्मा दिवंगत शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की।



