देवघर : राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की तैयारियों को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व बेहतर व्यवस्था को लेकर डीसी ने कावड़िया पथ व रुटलाइन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।साथ ही नई तकनीकों के उपयोग और वाहनों के पड़ाव, श्रद्धालुओं के आवासन हेतु टेंट सिटी, कांवरिया पथ में महीन बालू बिछाव, साफ-सफाई, अतिक्रमण, रंगरोगन, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना सह सहायता केंद्र, ओपी, पर्यटन केंद्र से जुड़े कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।




