GOOD NEWS:BCCL के दुग्धा दामोदा कोलियरी के लोकल सेल में ट्रकों की लदायी का कार्य डेढ़ माह बाद हुआ शुरू…मजदूरों में खुशी की लहर…

0

बोकारो (BOKARO):बीसीसीएल के बरोरा प्रक्षेत्र के दुग्धा दामोदा कोलियरी के लोकल सेल के ट्रकों की लदायी का कार्य डेढ़ माह बाद शुरू हुआ.लोकल से चालू होने से यहां कार्यरत स्थानीय लोकल सेल ट्रकों में कोयला लदाई मजदूरों एवं ग्रामीणों के मायूस चेहरे पर खुशी लौट आयी. मालूम हो कि इस बीच बीसीसीएल के द्वारा कोयले उठाव की निविदा डाली थी.कोलियरी में करीब मार्च माह में पांच हजार मैट्रिक टन कोयले के उठाव का आदेश कोलियरी के सेल्स बिभाग को प्राप्त हुआ था.लेकिन ग्रामीणों व मजदूरों के बीच आपसी विवाद के वजह से डी ओ धारको ने कोयले का उठाव नही कर पाए.पुनः अप्रैल माह में एक हजार मेट्रिक टन कोयले के उठाव का आदेश सेल्स बिभाग को मिला. कोलियरी प्रबंधन के सकारात्मक प्रयास से घुटवे स्थित कोल डंप से ट्रकों में कोयला की लदायी शुरू हुयी.ग्रमीण विश्वनाथ महतो ने कहा कि दामोदा क्षेत्र में रोजगार का कोई साधन नही है.ग्रमीण लोकल सेल की ट्रकों में कोयला लदायी का कार्य कर जीवकोपार्जन करते हैं.लोकल सेल शुरू होने से मज़दूरों में खुशी है.रिंकू रविदास ने कहा लोकल सेल बंद रहने के कारण हम लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी. परिवार के भरण-पोषण के लिए यहां के लोग पलायन का मन बना रहे थे.लोकल सेल खुलने से मज़दूरों में हर्ष हैकोल डंप से जुड़े गोपाल महतो उमेश महतो, सुनील कुमार महतो, बिक्की महतो, गुलु रविदास, पिंटू रविदास, सुभाष रविदास, संतोष रविदास, शम्भू नाथ महतो, गहनु महतो, तुलसी महतो ने लोकल सेल शुरू होने पर दामोदा कोलियरी प्रबंधन को बधाई दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here