झारखंड के गिरिडीह जिला में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है. ड्राइवर की लापरवाही के कारण ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो जाकर पेड़ से टकरा गई.हादसा मुफस्सिल थाना और भरकट्टा आप के सीमा पर हुआ.हादसे में चालक समेत 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है.सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे।जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



