गिरिडीह: पुलिस ने छपामारी कर 9 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

0

गिरिडीह पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है . पुलिस ने छपामारी कर 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.इनके पास से पुलिस द्वारा 17 मोबाइल फोन बरामद किया गया है .ये अपराधी फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक के लिंक भेजकर, डॉक्टर के पास नंबर लगाने के नाम पर, मित्रा ऐप आदि विभिन्न ऐप के जरिए ठगने का काम करते थे. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में मुकेश कुमार तिवारी, टार्जन अंसारी, महबुब अंसारी, मो. साबिर, ताज हुसैन, खुर्शीद अंसारी, अनीस अंसारी, विशाल मंडल और गोविंद कुमार मंडल शामिल है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here