गिरिडीह: 305 करोड़ की 117 योजनाओं का शिलान्यास, 64, 728 लाभुक विभिन्न योजनाओं से हुए आच्छादित

0

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ₹305 करोड़ की 117 योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹30 करोड़ की 20 योजनाओं का उद्घाटन किया, कुल ₹335 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ।64, 728 लाभुक विभिन्न योजनाओं से आच्छादित हुए।सीएम ने कहा ”आज पदाधिकारी आपकी समस्याओं का समाधान आपके द्वार पर कर रहें हैं। चंद घंटों में आपकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। राज्य भर के पंचायत और गांव में शिविर का आयोजित हो रहें हैं, ताकि अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ मिल सके.जो संस्थान जिला स्तर पर संचालित होते थे, वैसे संस्थानों को प्रखंड स्तर पर भी संचालित किया जाने लगा है। इसका प्रतिफल है कि कौशल प्राप्त हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here