गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा थाना क्षेत्र के सोना महतो तालाब में डुबने से हंडाडीह गांव की रहने वाली चार बच्चियों की मौत हो गई .यह हादसा मंगलवार की सुबह उस वक्त हुई जब बच्चियां करमा पूजा को लेकर बालू लाने के लिए सोना महतो आहार में गई हुई थी .जिला प्रशासन की टीम मौके पर है और उनके परिवारों को यथासंभव मदद पहुंचाई जा रही है। दुर्घटना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”गिरिडीह जिले के पचम्बा क्षेत्र में तालाब में डूबने से 4 बच्चियों के निधन की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”सूचना मिलते ही गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार घटनास्थल पहुंच मृतक के परिजनों से मिले और हर उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोषा दिए।मंत्री चम्पाई सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”गिरिडीह के पचम्बा इलाके के हंडाडीह में 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से हुई मौत की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।जिला प्रशासन की टीम मौके पर है और उनके परिवारों को यथासंभव मदद पहुंचाई जा रही है।”



