गाजियाबाद:बकरीद पर सूर्यप्रताप की दोस्तों ने की चाकू मारकर ह*त्या, 3 गिरफ्तार

0
up murder

UP:गाजियाबाद में बकरीद पर 28 मई की शाम को 11वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय सूर्यप्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद को सुलझाने के लिए सूर्या को उसके कुछ मुस्लिम परिचित युवकों (जिसमें असद नाम का युवक भी शामिल है) ने फोन करके बुलाया था।जैसे ही सूर्या तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद 4 से 5 लड़कों ने उसे घेर लिया।मृतक के दोस्त के मुताबिक आरोपी असद ने पहले पूछा- कभी बकरा हलाल होते देखा है? और फिर सूर्य प्रताप पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर हालत में सूर्य प्रताप को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस घटना का एक खौफनाक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया है।परिवार ने अपनी शिकायत में 5 लोगों को नामजद किया था।नामजद 5 आरोपियों में से 3 फरहान, आसिफ और अनवर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मुख्य आरोपी असद फरार है. DCP धवल जायसवाल ने कहा है कि मुख्य आरोपी की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 18 वर्ष से कम है।शव का पोस्टमार्टम हो गया है। शव परिवार को सौंप दिया गया है.सूर्या की डेड बॉडी घर पहुंच चुकी है. लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि पहले मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर करो, फिर उसका दाह संस्कार होगा.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here