कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) के लिए फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फैंस काफी लंबे समय से इस नए शो का इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब ये लंबा इंतजार खत्म हो चुका है. इस शो के जरिए रविवार को कंगना ने ओटीटी डेब्यू किया है.
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पिछले कुछ समय से अपने रियलिटी शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस शो के लिए फैंस के साथ-साथ तमाम यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. फैंस काफी लंबे समय से इस नए शो का इंतजार कर रहे थे. हालांकि अब ये लंबा इंतजार खत्म हो चुका है. इस शो के जरिए रविवार को कंगना ने ओटीटी डेब्यू किया है.
कंगना की जेल खुल चुकी है
फिल्मी जगत में तहलका मचाने के बाद अब कंगना ने टेलीविजन पर भी धमाल मचाना शुरू कर दिया है. वह एकता कपूर के रियलिटी शो से टीवी की दुनिया में कदम रख दिया है. अब कंगना की जेल खुल चुकी है. रियलिटी शो की इस जेल में कंट्रोवर्शियल सेलेब्स का स्वैग से स्वागत भी हो चुका है. इसके बाद उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने जॉइन किया.
बता दें कि कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगने के बाद एकता कपूर का शो रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गया था. कानूनी पचड़े में फंसने के बाद हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने शो रिलीज पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब कोर्ट ने शो को स्ट्रीम करने की अनुमति दे दी है. लॉकअप शो का फॉर्मेट काफी हद तक बिग बॉस के जैसा ही है. हालांकि, एकता कपूर ने दावा किया है कि इससे पहले कभी भी टीवी या ओटीटी पर ऐसा कॉन्सेप्ट नहीं देखा गया है.यह शो 27 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है.
ये हैं कंगना की जेल में कैद होने वाले कैदियों के नाम
निशा रावल, पूनम पांडे, करणवीर बोहरा, बबीता फोगट और मुनव्वर फारुकी ,सारा खान ,पायल रोहतगी,सायशा शिंदे,चक्रपाणि महाराज,तहसीन पूनावाला,सुनील पाल,करणवीर बोहरा,स्प्लिट्सविला के शिवम शर्मा और सिद्धार्थ शर्मा भी कंगना रनौत के शो का हिस्सा बने है. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अंजली अरोड़ा भी इस शो में है.



