दिल्ली में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के पित्ताशय का ऑपरेशन सफ़लता पूर्वक हुआ, सीएम बोले “आप शीघ्र स्वस्थ होकर लौटें… “

0

झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो का आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में पित्ताशय (Gall bladder) का ऑपरेशन सफ़लता पूर्वक हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा बहुत जल्द झारखंड वापस लौटूँगा साथ ही शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद भी किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होकर लौटने की कामना की है।विधानसभा स्पीकर ने ट्वीट किया “ईश्वर की कृपा से आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में पित्ताशय (Gall bladder) का ऑपरेशन सफ़लता पूर्वक हो गया है। मैं अस्पताल में स्वास्थ लाभ ले रहा हूँ और बहुत जल्द झारखंड वापस लौटूँगा। आपसबों की शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।”सीएम ने कहा “आप शीघ्र स्वस्थ होकर लौटें, यही कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here