झारखण्ड : गोमिया के पूर्व विधायक एवं अविभाजित बिहार तथा झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह के निधन पर सीएम हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त किया.स्व. माधव लाल सिंह के निधन को सीएम ने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है क्योंकि उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। सीएम ने प्रार्थना की है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।सीएम सोरेन ने पूर्व मंत्री स्व माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।




