27 सितम्बर को JSSC के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा

0

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(JSSC) का अध्यक्ष झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को बनाया गया है। नीरज सिन्हा को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर दिनांक 27.09.2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाएगा। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई है। नीरज सिन्हा की जन्म तिथि 08.01.1962 है। सिन्हा झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 65 (पैंसठ ) वर्ष की आयु प्राप्त करने तक अध्यक्ष, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के पद पर कार्यरत रहेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here