रांची : पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अध्यक्ष, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के पद के त्याग-पत्र में उन्होंने कहा ”उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि व्यक्तिगत कारणों से मैं आज दिनांक- 21.02.2024 के अपराह्न में अध्यक्ष, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के पद से त्याग-पत्र समर्पित करता हूँ, और पदभार का स्वतः परित्याग करता हूँ।” मालूम हो की उनपर जेएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में नैतिक जिम्मेदारी के लगातार आरोप लगते रहे हैं. झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) का अध्यक्ष बनाया गया था। 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नीरज सिन्हा JSSC के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।




