रांची : कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया साथ में आज ही भाजपा में भी शामिल हो गए। झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।बता दें कि मानस सिन्हा भावनाथपुर से 2019 चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन टिकट नहीं मिल पाया और इस बार वह सीट जेएमएम के खाते में चली गई। जिसके बाद नाराज़ होकर अपने समर्थकों के साथ वे आज भाजपा में शामिल हो गए।



