पहले सांसदी गई अब बेघर भी होंगे राहुल गांधी,एक महीने में बंगला खाली करने का नोटिस जारी

0

नई दिल्ली: कांग्रेस के राहुल गांधी को एक सांसद के रूप में उन्हें सौंपा गया ‘तुगलक लेन’ बंगला खाली करने के लिए कहा गया है। बता दें कि मानहानि के एक मामले में गुजरात की एक अदालत द्वारा दो साल की जेल की सजा के बाद संसद से उनकी अयोग्यता के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल से बेदखली का नोटिस आया है। हालांकि राहुल गांधी की टीम ने कहा कि उन्हें नोटिस नहीं मिला है।राहुल गांधी संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए उन्हें इस नोटिस के जरिए बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। राहुल गांधी फिलहाल 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगले में रह रहे हैं। उन्हें 30 दिनों के भीतर यानी 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा गया है। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राहुल गांधी इस नोटिस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं. राहुल गांधी नोटिस का जवाब देकर बंगला खाली करने के लिए समय मांगते हैं या खुद बंगला खाली कर देते हैं, यह देखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here