रांची : आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा…उच्च शिक्षा के लिए जरूरतमंद प्रतिभाशाली युवाओं को ₹15 लाख तक का ऋण मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम (GSCC) तथा मांकी मुंडा छात्रवृति योजना का शुभारंभ कार्यक्रम में चम्पई सोरेन ने गुरुजी स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड तथा तकनीकी शिक्षा में किशोरियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया।गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1200 स्टूडेंट्स एवं मानकी मुंडा स्कॉलरशिप योजना के तहत 800 छात्राओं ने निबंधन कराया। मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कुछ स्टूडेंट्स को गुरुजी क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। साथ ही, मानकी मुंडा स्कॉलरशिप से छात्राएं आच्छादित हुईं।मौके पर सीएम ने कहा यहां के आदिवासी- मूलवासी और गरीब के होनहार बच्चों के उच्च शिक्षा में आ रही कठिनाई को दूर करने के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं मानकी मुंडा स्कॉलरशिप योजना शुरू हुआ है .मौके पर सीएम बोले ”गरीब छात्रों की शिक्षा को लेकर हमारी सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा की राह में रोड़ा ना बने, इसके लिए कई कदम उठाये गए हैं।विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु छात्रवृत्ति की रकम बढ़ाई गई, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत हुई तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया गया।इसी क्रम में आज गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गई है, जिसमें प्रतिभाशाली युवा विद्यार्थी, आसानी से 15 लाख तक का शिक्षा ऋण ले सकेंगे। इसके साथ ही, तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा/ बी.टेक/ बी.ई) में किशोरियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मांकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ किया गया है।”



