पंजाब: फिरोजपुर के ज़ीरा में एक शराब फैक्ट्री के बाहर किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों का आमना-सामना हुआ।आज प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर झड़प भी हुई है।बता दें कि पिछले पांच महीनों से फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्ट्री बंद करवाने को लेकर किसान और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की ओर से फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर कल दिसंबर को पटियाला के ब्लॉक पटियाला-1 और पटियाला-2, सनौर में साझा ऐक्शन करते हुए पुडा ग्राउंड में बड़ी संख्या में किसान जमा हो गए थे।इसके बाद भी किसानों द्वारा मार्च निकालते हुए सूबा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया था।



