कुत्तों के काटने से प्रतिवर्ष 20 हजार लोग गवांते हैं जान, झारखंड विधानसभा में उठी मुआवजे की मांग

0

Every year 20 thousand people lose their lives due to dog bites, demand for compensation raised in Jharkhand assembly

बुधवार को झारखंड विधानसभा में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई। विपक्ष के साथ सत्तापक्ष के विधायकों ने भी माना है कि राज्य में कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। डॉग बाइट का शिकार होने से कई लोगों की जान भी चली जाती है। बगोदर से माले विधायक विनोद सिंह ने कुत्ते से काटने से किसी व्यक्ति की मौत पर सरकार द्वारा मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की बात कही है।झारखंड विधानसभा में कुत्तों के काटने और वैक्सीनेशन की सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि राजधानी रांची में 10 हजार लोगों द्वारा कुत्ता पाला जा रहा है लेकिन केवल 72 लोगों के पास ही इसका लाइसेंस है। उनके अनुसार हालिया दिनों में डॉग बाइट की दर्जनों घटनाएं घटी हैं।बिरंचि नारायण द्वारा जानकारी दी गई कि भारत में प्रतिवर्ष 20 हजार लोग कुत्तों के काटने से अपनी जान गंवा देते हैं। उनके द्वारा प्रत्येक जिले में एक डॉग स्क्वायड के गठन की मांग की गई है। बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार को जल्द इस दिशा में कदम उठाने की मांग रखी। राज्य में कुत्तों के काटने पर होने वाली मौतों में मुआवजे के प्रावधान की बात कही। उन्होंने कहा कुत्तों को पकड़ने और और पीड़ित लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए।

Every year 20 thousand people lose their lives due to dog bites, demand for compensation raised in Jharkhand assembly

इसे भी पढ़े : G-20 Summit में भाग लेने के लिए पहले डेलीगेट पहुंचे रांची

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here