आज देश के 24 स्थानों पर ED का छापा पड़ा। झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के दफ्तर में भी ईडी का छापा पड़ा है। वीरेंद्र राम का दफ्तर यहां है। झारखंड में पॉलिटिकल सर्किल के चहेते इंजीनियर वीरेंद्र राम के यहां ईडी का छापा पड़ने से कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी, रांची, सिरसा, सिवान, जमशेदपुर में भी ईडी ने छापा मारा है।ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र राम के रांची, जमशेदपुर सहित 24 ठिकानों पर छापेमारी में डेढ़ करोड़ के जेवरात, कई महंगी गाड़ियों के अलावा 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति के कागजात मिले हैं।वीरेन्द्र राम के यहां ऑडी, BMW सहित एक दर्जन लग्जरी गाड़ियां, डेढ़ करोड़ के गहने तो मिले हैं।साथ ही यह भी पाया गया है कि इंजीनियर वीरेन्द्र दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी, रांची के अशोक नगर, मुंबई के पॉश इलाके सहित आधा दर्जन बंगलों का मालिक है।प्रवर्तन निदेशालय ने इंजीनियर वीरेंद्र राम तथा आलोक रंजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बता दें कि साल 2019 में वीरेंद्र कुमार राम के अधीन काम करने वाले जूनियर इंजीनियर के ठिकाने से 2 करोड़ 68 लाख रुपए बरामद हुए थे। उसकी पत्नी के अनुसार पैसे वीरेंद्र राम के हैं।साल 2019 के चुनावों में वीरेंद्र राम की पत्नी को भाजपा द्वारा जुगसलाई अथवा कांके से टिकट मिलने की चर्चा चल रही थी।



