रांची: प्रतिष्ठित हिंदी अखबार ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को मोबाइल नंबर 0651-2911807 से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से योगेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति से धमकी मिली है।घटना को लेकर स्थानीय संपादक विजय पाठक ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, रांची के डीसी, एसएसपी, कारा महानिरीक्षक और बिरसा मुंडा कारा के अधीक्षक से लिखित शिकायत की है।प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को दी गयी धमकी पर चिंता व्यक्त की है.साथ कहा है कि हम झारखंड सरकार से आग्रह करते हैं और झारखंड पुलिस धमकियों पर गंभीरता से ध्यान दे। रांची सांसद संजय सेठ ने कहा झारखण्ड में पूरी तरह से अपराधियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी जी को धमकी मिलना उसकी एक बानगी है। यह कैसा दुर्भाग्य है कि जेल में बैठकर अपराधी पत्रकारों को धमका रहे हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।इस बात में कोई संदेह नहीं कि यह सब सीधे-सीधे कांग्रेस, झामुमो और राजद सरकार के संरक्षण में हो रहा है। अब झारखण्ड की इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है। तभी अपराधियों के हौसले को नेस्तनाबूत किया जा सकता है।



