रांची : बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू समेत अन्य लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की थी।ईडी रांची में लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी कर रही है। आज ईडी के अधिकारी रांची में रोस्पा टॉवर स्थित विनोद सिंह के प्रतिष्ठान ‘ग्रिड कंसल्टेंट’ पहुंच कर कई कागजातों को खंगाला। गौरतलब है कि बुधवार को भी रोस्पा टावर स्थित कार्यालय ग्रिड कंसल्टेंट में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी.ईडी की छापेमारी में विनोद सिंह के रातू रोड आवास से 25 लाख रुपये कैश और निवेश से संबंधित कुछ कागजात मिले थे।जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने कार्यालय ग्रिड कंसल्टेंट को सील कर दिया था. सूत्रों की माने तो विनोद सिंह के मोबाइल से नेताओं और अधिकारियों के वॉट्सअप चैट भी मिला था। ये भी बताया जा रहा है कि छापेमारी से पहले उनका एक स्टॉफ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया था।



