पढ़े लिखे होनहार युवा की आर्थिक स्थिति दयनीय, CM को लिखा पत्र, संवेदनशील CM ने DC को आदेश जारी कर कहा”अंकित बेटे को…”

0

पढ़े लिखे होनहार युवा की आर्थिक स्थिति दयनीय बोकारो के अंकित कुमार ने पढ़ाई जारी रखने हेतु आर्थिक सहयोग के लिए पत्र लिख कर सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाईं है। वहीँ हमेशा की तरह सीएम ने अपनी दरियादिली दिखाई है। बोकारो डीसी को आदेश जारी करते हुए सीएम ने ट्वीट किया ”@BokaroDc कृपया उक्त मामले की जांच कर अंकित बेटे को पढ़ाई हेतु हरसंभव सरकारी सहायता पहुंचाते हुए सूचित करें। साथ ही अंकित के परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।पढ़ाई में गरीबी बाधा न बने इसके लिए सरकार हर स्तर पर कई योजनाएं लेकर आयी है।”जिसके बाद बोकारो डीसी ने भी रिप्लाय देते हुए ट्वीट किया “माननीय सर, अंकित कुमार एवं उसके परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। अंकित के उज्ज्वल भविष्य को लेकर जिला प्रशासन सजग है। सभी कल्याणकारी योजनाओं से अंकित के परिजनों को अच्छादित करते हुए भवदीय को सूचित किया जाएगा। धन्यवाद।”

छात्र अंकित कुमार ने पत्र में लिखा

मैंने 2022 के मैट्रिक परीक्षा में 962% अंक लाके गोमिया विधानसभा में 1ST, बोकारों से 3rd वा झारखंड में 9th रैंक लाया हूँ। मैं एक अत्यंत गरीब परिवार से हूँ. मेरे पिता शारिरीक रूप से कमजोर है, जिससे कार्य करने में असमर्थ हैं, मेरी माँ थोडी-बहुत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करती थी, लेकिन वाहन दुर्घटना में माँ का हाथ वा पैर टुट गया जिससे मेरी पढाई में गहरा प्रभाव पड़ा वा पड़ रहा है, तथा परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है, पढाई करने में, कोई सहयोग नहीं हो रहा है, और मुझे सरकार की ओर से कोई सम्मान वा आर्थिक मदद नहीं हुआ है।अतः महोदय से नम्र निवेदन है, कि मेरी आर्थिक सहयोग करें वा कल के समारोह में, मुझे सम्मानित करें, ताकि पढाई कर इस कार्य के लिए में आपका शदा अभारी वा कृतज्ञ रहूँगा।

ankit kumar 10th marksheet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here