पूर्वी सिंघभूम: आज रात खोले जाएंगे डैम ,तटीय क्षेत्रों के लोगों से डीसी ने की अपील

0

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से जमशेदपुर में खरकई नदी खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गई है।लगातार बारिश से खरकई नदी खतरे के निशान 129.00 mt के नजदीक पहुंच गई है। तटीय क्षेत्रों के रहने वाले लोगों से पूर्वी सिंघभूम डीसी ने अपील है कि नदी किनारे नहीं जाएं, प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार स्वर्णरेखा व खरकई नदी के डूब क्षेत्रों से लोगों को एहतियातन सुरक्षित आश्रय स्थलों में भेजा जा रहा। साथ ही सभी लोगों को सामान पैक कर तैयार रहने का निदेश दिया गया है जिससे नदी का जलस्तर बागबेड़ा के बड़ौदा घाट एवं बागबेड़ा नया बस्ती में पदाधिकारियों द्वारा नदी के जलस्तर का जायजा लेते हुए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे, आमजनों से भी सहयोग अपेक्षित है।डीसी ने कहा ब्यांकबिल डैम का 2 गेट रात 9 बजे और खरकई डैम, ओडिशा का 2 गेट रात 8:30 बजे तक खोले जाने की सूचना है। जिससे खरकई और स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में बुधवार देर रात एवम सुबह में बढ़ोत्तरी की संभावना है। तटीय क्षेत्रों के लोगों से अपील है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Date- 02.08.2023, Time- 12 noon

Subernrekha River

At Mango bridge Site-

present level- 118.40 m

Danger level- 121.50 m

Kharkai River

At Aditypur bridge site

present level- 128.93 m

Danger level- 129.00 m

Date- 02.08.2023, Time- 02 pm

Subernrekha River

At Mango bridge Site- present level- 118.440 m, Danger level- 121.50 m

Kharkai River-

At Aditypur bridge site- present level- 128.940 m, Danger level- 129.00 m

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here