राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज (1JULY) को सैकड़ों ई-रिक्शा चालक ने स्ट्राइक किया.आज रांची के सभी ई-रिक्शा चालक ने मोराबादी मैदान पहुंचे और बैठक किये.बताया जा रहा है की पिछले कुछ दिनों से ई-रिक्शा चालक पर ट्रैफिक पुलिस प्रताड़ित कर रहे थे.और बिना चेक किये गाड़ी को अपने साथ थाना ले जाया करते थे आज परेशान होकर सभी ई-रिक्शा चालक मोराबादी मैदान में अपने सैकड़ों ई-रिक्शा के साथ बैठक किये.ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहे था मनमाने तरीके से फाइन काट दिया जाता था तो कभी गाड़ी को उठा कर थाना में जप्त कर लिया जाता था. ई-रिक्शा चालकों की मांग है की उनके भी गाड़ी चलाने की एक रुट दी जाये और और परमिट दी जाये नहीं तो ई-रिक्शा चालक बंद कराइ जाये.जब तक सरकार उनको बातो को नही सुनते है तब तक हम मोरहाबादी मैदान में बैठक करेंगे हमारी मांगे को सरकार को सुनना होगा.




