ईडी की पूछताछ के दौरान ट्विटर पर ”हेमंत भैया सबसे बढ़िया” किया ट्रेंड,रांची से लेकर दिल्ली तक इस हैश टैग के साथ हुआ खूब ट्वीट

0

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन से शनिवार को ED ने करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। CM आवास में अंदर पूछताछ चल रही थी और बाहर JMM के सैकड़ो कार्यकर्ता डटे थे।एक तरफ CM आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ चल रही थी तो दूसरी तरफ ट्विटर पर हेमंत भैया सबसे बढ़िया ट्रेंड कर रहा था। रांची से लेकर दिल्ली तक लोगों ने इन हैश टैग के साथ खूब ट्वीट किया।ED के अधिकारी रात आठ बजे के बाद जैसे ही बाहर निकले उसके बाद CM अपने परिवार के लोगों से मिलने से पहले अपने कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास से ED अधिकारी के निकलते ही CM हेमंत सोरेन पहले अपने कार्यकर्ता से मिले उसके बाद अपने विधायकों से मिलने पहुंचे।उन्होंने अपने कार्यकर्ता का आभार जताते हुए कहा कि आपलोग हौसला बुलंद रखिये। जरूरत पड़ी तो पहले मैं गोली खाऊंगा। लेकिन झारखंडी भाई-बहन को कुछ होने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि वह न डरेंगे और न ही झुकेंगे।गौरतलब है कि CM आवास के बाहर JMM के कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के रंग में रंगकर पहुंचे थे। कोई चेहरे पर मुखौटा लगाया था तो कोई अपने कपड़े में हेमंत सोरेन की तस्वीर लगाकर पहुंचा था। कार्यकर्ताओं ने कहा वे किसी का विरोध करने नहीं आये हैं बल्कि हम हर परिस्थिति में हेमंत सोरेन के साथ हैं ये बताने आये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here