डूरंड कप के ट्रॉफी का अनावरण, खेल प्रेमियों से खेल मंत्री का आग्रह ”फुटबॉल महोत्सव का हिस्सा बनें”

0
sudivya kumar sonu

रांची: आज रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 के ट्रॉफी शोकेस समारोह में डूरंड कप के ट्रॉफी का अनावरण किया गया.कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि,”देश के सबसे प्रतिष्ठित और एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक की मेजबानी करना झारखंड के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने, युवाओं को प्रेरित करने तथा झारखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मैं सभी खेल प्रेमियों से आग्रह करता हूँ कि 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक फुटबॉल महोत्सव का हिस्सा बनें, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और रांची की मेहमाननवाज़ी का परिचय पूरे देश को दें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here