Drug case: ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बड़ी, भाई शोविक भी 14 दिनों तक खाएगा जेल की हवा

0

Drugs Caseसुशांत केस में  ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत  20 अक्टूबर तक बढ़ गई हैं। और ये 14 दिन तक जेल में ही रहेंगे। इन 6 आरोपियों में रिया, शोविक, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और बासित परिहार है।बता दे की पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था।  वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए। एनसीबी ने कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है कि वो नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बता दें कि आठ सितंबर को एनसीबी ने कई दौर की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। एनसीबी को इस जांच में कई अहम सुराग भी मिल हैं, इसलिए अब तक एनसीबी ने 17 गिरफ्ताकरियां की हैं। ranjana pandey